नैनपुर: एसडीएम नैनपुर ने नरवाई प्रबंधन को लेकर हार्वेस्टर मालिकों के साथ की बैठक
अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर द्वारा नरवाई प्रबंधन के संबंध में शुक्रवार 2:00 बजे कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसल अवशेष को जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा किसानों को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने हार्वेस्टर संचालक को निर्देशित किया की कटाई के दौरान नरवाई का उचित प्रबंध किया जाए तथा जलाया ना जाए।