देहरादून: बजट सत्र गैरसैंण में न कराए जाने को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार पर बोला हमला
बजट सत्र गैरसैंण में ना कराये जाने को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह हिमालय राज्य है और इस हिमालयी राज्य में सरकार और विधायकों को ठंड लग जाएगी तो फिर इस हिमालयी राज्य की क्या अवधारणा रहेगी। हरीश रावत ने कहा कि एक बार फिर हमें पार्लियामेंट जाना पड़ेगा।