देहरादून: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट, देहरादून में हुई बैठक
शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट, देहरादून में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियो की बैठक ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए की आपसी समन्वय से कार्य करें और नोडल एवं सह नोडल अधिकारी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें।