देहरादून: उपनलकर्मियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रखा उपवास, डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास में रखा उपवास
पूर्व सीएम हरीश रावत ने उपनल कर्मियों के समर्थन में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का उपवास रखा। उपनल कर्मियों की मांगों को समर्थन देते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की उनका पूरा समर्थन उपनल कर्मचारियों को है। उन्होंने सरकार से उपनल कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की है ।