कहरा: जहरीली दवा खाकर युवक ने जान देने का किया कोशिश,गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना के डीबी कॉलोनी का
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2024 यह सहरसा सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड है, जहां जहरीली दवा खाकर जान देने की कोशिश करने वाले युवक को भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना सदर थाना क्षेत्र के डीबी कॉलोनी का है, जहाँ राजा मल्लिक नामक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आवेश में आकर चूहा मारने वाला दवा खा लिया, जिससे उसकी स्थिति खराब होने लगा। तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।