अरनोद: सालमगढ़ पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर, एक्सकेवेटर और कार की डिटेन
प्रतापगढ़। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस और जिला स्तरीय टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी साखथली गांव में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान ग्रेवल (मिट्टी) से भरे चार ट्रैक्टर, एक एक्सकेवेटर (खुदाई मशीन) और एक टाटा इंडिगो कार को डिटेन किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश