समस्तीपुर: केवस निजामत गांव में जमीनी विवाद में देवर और भाभी में मारपीट, सूचना पर पहुंची पुलिस
रविवार की देर संध्या लगभग 7:00 बजे जख्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में जमीनी विवाद को लेकर देवर व भाभी के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका 112 की टीम में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। देवर की पहचान गांव के ही अवधेश कुमार व भाभी रिंकू देवी के रूप में बताया गया है।