ओबरा: बभनी पुलिस ने साइबर ठगी के ₹7000 पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराए
Obra, Sonbhadra | Jun 28, 2026 सोनभद्र के बभनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के 7000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं। आवेदिका प्रतिमा, पत्नी शिवनाथ, निवासी बहेराडोल घघरा के खाते से बिना ओटीपी के यह राशि कट गई थी।प्रतिमा के खाते से 7000 रुपये की कटौती होने के बाद उन्होंने (NCRP) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।