बेलागंज: लक्ष्मीपुर गांव से दो साल पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद
Belaganj, Gaya | Dec 26, 2025 बेलागंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से करीब दो साल पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है। बेलागंज थाने की पुलिस ने औरंगाबाद जिले के कशमा थाना क्षेत्र से उक्त ट्रैक्टर को बरामद कर थाना लाया है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने शुक्रवार को शाम 4:00 बजे जानकारी दी।