बेलागंज: कादिरपुर गांव में खलिहान में रखे 80 बोझा धान में आग, एक लाख का नुकसान
Belaganj, Gaya | Dec 24, 2025 बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के चिरैला पंचायत अंतर्गत कादिरपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे 80 बोझा धान की नेवारी में आग लगा दी। आग लगने से पूरा धान जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जल कर राख हो गया