कासगंज: कासगंज शहर में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई
कासगंज शहर में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।