सांगानेर: जयपुर के चार वार्डों के पांच बूथ केंद्रों पर हुई री-पोलिंग के बाद मतगणना संपन्न, चारों वार्डों में कांग्रेस की हुई जीत
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो का परिणाम आज जारी किया गया। जिन 4 वार्डो के 5 बूथों पर बुधवार को हुई री-पोलिंग पर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इस तरह अब 150 वार्डो में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है। जबकि बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय है। वही प्रत्याशियों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।