उजियारपुर: उजियारपुर के रायपुर में महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने दहेज के लिए आत्महत्या का आरोप लगाया
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के रायपुर की एक नव विवाहित महिला ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। उसकी पहचान मुकेश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया है ।पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। परिजनों के द्वारा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है।