उजियारपुर: एनडीए का जिला स्तरीय सम्मेलन 27 फरवरी को होगा, उजियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया
27 फरवरी को जिले के पटेल मैदान में एनडीए का महासम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें बड़े पैमाने पर लोगों की सहभागिता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया एवं लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई।