उजियारपुर: एनडीए के महासम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालती में जनसंपर्क अभियान चलाया
27 फरवरी को होने वाले एनडीए के महासम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की मालती पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में बड़े पैमाने पर लोगों से महासम्मेलन में भाग लेने की बात कही गई ।मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।