उजियारपुर: उजियारपुर में 25 फरवरी से 2 मार्च तक महाशिवरात्रि मेले का आयोजन, हजारों की भीड़ जुटेगी, मंदिर सज-धज कर तैयार
उजियारपुर के रामपुर में भव्य शिव विवाह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। हर साल की भांति बड़े आयोजन की तैयारी ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है। 25 फरवरी से 2 मार्च तक महाशिवरात्रि के मेले में दूर दराज से हजारों लोग जुटेंगे।