सीतामढ़ी में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस हुई सख्त
सीतामढ़ी के निर्देशानुसार यातायात थाना, सीतामढ़ी में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की।
ब्रीफिंग के दौरान शहर एवं हाईवे पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित गश्त करने, अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मियों के बीच ट्रैफिक जैकेट एवं लाठियों का भी वितरण किया गया, ताकि वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।