पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दो ठगीं के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है। कार्रवाई की सूचना रविवार शाम 7 बजे मिली है। पुलिस की कार्यवाही के चलते अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।