बेगूसराय: जदयू कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जिला कार्यकारणी की बैठक आयोजित, जदयू प्रमंडल प्रभारी हुए शामिल
जदयू कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव- 2025 को लेकर जिला कार्यकारणी की एक बैठक मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि जदयू प्रमंडल के प्रभारी संतोष कुशवाहा शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे.