बेगूसराय: सदर अस्पताल सभागार में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा
सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार की शाम 4:00 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. जहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा को लेकर बिंदुवार चर्चा हुई. बैठक के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण को लेकर सिविल सर्जन ने कई निर्देश दिए.