खंडवा नगर: जेल से छूटे किसान पिता-पुत्र का भव्य स्वागत, कांग्रेस ने बग्गी में घुमाया, कहा- कलेक्टर घूसखोर अफसरों को बचा रहे
खंडवा में जनसुनवाई के दौरान हंगामा करने पर जेल भेजे गए किसान पिता-पुत्र को बुधवार सुबह रिहा किया गया। बाहर आते ही किसान ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन घूसखोर अधिकारी को बचाने के लिए तानाशाही कर रहा है और सच बोलने पर उन्हें जेल भेजा गया।