केशकाल: कुएंमारी में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, 12 घायल
केशकाल मे कुएंमारी में शक्रवार की रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गई।शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैकर अनियंत्रित होकर पलट गई,ट्रैक्टर में 20 से अधिक लोग सवार थे,सूचना पर केशकाल पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया है।गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई,2 बच्चे,9 महिलाएं,1 पुरूष सहित 12 घायल हुए।