छतरपुर में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पर एक महिला ने पद दिलाने का लालच देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी रविवार की शाम 4 बजे पीड़ित महिला ने दी है।