मधेपुरा: महिषी विधायक गौतम कृष्ण के गांव मधेपुरा गोढ़ियारी में कुश्ती का महामुकाबला
महिषी विधायक गौतम कृष्ण के पैतृक गांव गोढियारी में आयोजित सात दिवसीय होलिका दहन मेले के दूसरे दिन मंगलवार को महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। बिहार, अन्य राज्यों और नेपाल के पहलवानों ने दमखम दिखाया। वहीं 6 और 7 मार्च को भोजपुरी-मैथिली सुपरस्टारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।