पिपरिया: पिपरिया में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल को होगा संपन्न
पिपरिया प्रखंड में मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू हाई स्कूल वलीपुर में प्रगणकों को एवं पर्यवेक्षकों के अंतिम बैच का प्रशिक्षण चल रहा है. तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार अपराह्न 3 बजे यहां फील्ड ट्रेनर ज्ञान प्रकाश एवं संजीव द्वारा जनगणना कार्य को लेकर डिजिटल तकनीक से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही थी.शुक्रवार को अंतिम बैच का प्रशिक्षण संपन्न होगा.