हुलासगंज: हुलासगंज प्रखंड के दादपुर गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र स्थित दादपुर गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से हुए हमले में संजीव कुमार और उनके पुत्र विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में रविवार शाम करीब 6 बजे जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।