तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड में गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक का चालक शराब के नशे में ट्रक को लहराते हुए चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की लापरवाही से कई लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची तिलैया पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि चालक इतना नशे में था कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।