भूपालसागर: उम्मेदपुरा गांव में सरकारी स्कूल में हुई चोरी, पोषाहार का सामान चोरी कर ले गए चोर
अकोला कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा 6 कमरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पोषाहार के 340 किलो गेंहू, 170 किलो चांवल, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, तेल से भरा टीन पोषाहार बनाने का सभी सामान व हल्दी मिर्च मसाला आदि सामान की चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।