भूपालसागर: भूपाल सागर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों पर दोपहर की कड़कती धूप में भी लगी लंबी कतार
लोकसभा चुनाव को लेकर भूपाल सागर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाता नजर आए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 7:00 से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखाई दे रही है। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास रंग लाए हैं। फर्स्ट टाइम वोटर सहित बुजुर्ग, युवा व महिला मतदाता भी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार में मतदान देने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।