भूपालसागर: बामनिया से जासमा की तरफ जाते हुए अवैध 22टन गीली लकड़ियों के भरे ट्रक को जप्त कर एक को किया गिरफ्तार
22टन से अधिक अवैध गीली लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले के भूपालसागर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान 22टन अवैध गीली लकडीयों से भरे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है।