कोंडागांव: सुकुरपाल सड़क हादसे के शिकार घायल ग्रामीण की DH में उपचार के दौरान हुई मौत, सड़क से मवेशियों को हटाते वक्त हुआ था हादसा
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 सुकुरपाल में बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ था।जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी था।वही उपचार के दौरान देर रात ग्रामीण चीतु सोढ़ी की जिला अस्पताल में मौत हो गई है।बताया जा रहा है ग्रामीण चीतु सोढ़ी सड़क में बैठे मवेशियों को सड़क दुर्घटना से बचाने सड़क से हटा रहा था।