चूरू: एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 व्यक्ति हुए घायल
Churu, Churu | Feb 19, 2025 चूरू के एनएच 52 ऊंटवालिया चौराहा पर बुधवार को एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। दोनो घायलों को पिकअप ड्राइवर ही राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।