कालपी: कालपी यमुना में अवैध मछली पकड़ते तीन गिरफ्तार, मत्स्य विभाग की छापेमारी, समिति को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
Kalpi, Jalaun | Jun 12, 2026 कालपी में यमुना नदी में अवैध मत्स्य आखेट के खिलाफ मत्स्य विभाग ने शुक्रवार दोपहर 4 बजे कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उपनिदेशक मत्स्य गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में हीरापुर गांव के पास छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित अवधि में मछली पकड़ते हुए समिति के तीन सदस्य पकड़े गए, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से जाल भी बरामद किए गए।