किशनगंज: जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, लाठी-भाटा संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-भाटा चला। संघर्ष में महिला एवं पुरुष सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पक्ष दूसरे की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था।