अशोक नगर: ईशागढ़ रोड पर जातिसूचक गालियां मारपीट और जान से मारने की धमकी एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
अशोकनगर। शहर के ईशागढ़ रोड स्थित मकान के बाहर एक युवक के साथ कथित रूप से जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, (22) वर्षीय फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे आरोपी निवासी जेल कॉलोनी ने उसके साथ जातिसूचक अपशब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।