बिहार: हुसैना गांव में दहेज के लिए बहू की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप
Bihar, Nalanda | Dec 18, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में दहेज के खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे शाम की है । मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि सोनम देवी की शादी जुलाई 2024 में हुसैना गांव के रवीश कुमार के साथ हुई थी।