बिहार: बिहार शरीफ के एसडीओ ने वार्ड 25 में आंगनवाड़ी केंद्र और जन वितरण प्रणाली की दुकान का किया निरीक्षण
Bihar, Nalanda | Dec 17, 2024 बिहार शरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित वार्ड संख्या- 25 में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र और जनवितरण प्रणाली के दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित सेविका- सहायिका ड्रेस में नहीं थी। साथ ही केंद्र का सूचना पट सदृश्य स्थल पर नहीं लगा हुआ था।