बिहार: जिला समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी ने जनता दरबार लगाकर 16 आवेदकों की सुनी शिकायतें
Bihar, Nalanda | Dec 17, 2024 बिहार शरीफ के जिला समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 12 बजे जनता दरबार लगाकर 16 आवेदकों की समस्या सुना। जनता दरबार को लेकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आये 16 आवेदक ने एसपी कार्यालय पहुचकर अपना-अपना आवेदन सौपा। एसपी द्वारा आवेदक की समस्या पर संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निदान के लिए पुलिस पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।