कोरबा: शहर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मानिकपुर चौकी क्षेत्र से सुनालिया फाटक तक एक्टिवा से सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। युवक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कई वाहन चालकों को टक्कर मारी, राह चल रही युवतियों पर भी अभद्र टिप्पणियां की जिससे पूरे रास्ते लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और बंद रेलवे फाटक के पास आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए एक्टिवा जब्त कर ली है।
Korba, Korba | Aug 6, 2026