मंझनपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर कौशाम्बी पुलिस का बड़ा अभियान, चौराहों पर उतरी पुलिस ने यातायात नियमों की दिलाई शपथ
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद कौशाम्बी में चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम तथा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर उतरकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती नजर आई।