अयोध्या राम मंदिर व्यवस्था पर बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, कहा- सनातन के प्रति समर्पित लोगों को मिले जिम्मेदारी
भोपाल धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भोपाल में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े हालिया विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से करोड़ों राम भक्तों की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की व्यवस्था ऐसे लोगों के हाथों में होनी चाहिए जो सनातन धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हों।
भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान शास्त्री ने कहा कि रामजी के धाम में रहकर कुकृत्य करने वालों को कठोर दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में भी धर्म और मर्यादा के विरुद्ध कार्य करने वालों का अंत बुरा हुआ है। उनके अनुसार, ऐसी घटनाओं से केवल किसी संस्था की नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज की छवि को नुकसान पहुंचता है।
इस दौरान उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के मुसलमानों की सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं की तुलना करते हुए कहा कि भारतीय मुसलमानों को इंडोनेशिया की सामाजिक समरसता से सीख लेनी चाहिए, जहां लोग अपनी धार्मिक आस्था के साथ अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में भी भागीदारी करते हैं।
बागेश्वर धाम सरकार @topfans
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 30, 2026