कटिहार: चुनाव नीतीश के नाम पर, बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन जनता के साथ धोखा: सांसद
साँसद तारिक अनवर ने कहा हैं कि चुनाव मुख्यमंत्री के नाम पर हुआ और अब बिहार की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन जनता के साथ धोखा है ।उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे और बड़ा बदलाव आएगा। गामी टोला के सदभावना भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए दिन के बारह बजे उन्होंने बताया उन्हें हटाकर बिहार में जो नयी व्यवस्था बनायी जा रही है, इसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।