बहराइच: काजीजोत नानपारा हाईवे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीजोत नानपारा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। रामगांव के थानाध्यक्ष ने बताया की अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। जांच की जा रही है।