बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि अवैध वाहनों के विरुद्ध परावर्तन की प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा की गई कार्यवाही का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए ताकि लोगों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी न की जाए।