देहरादून: मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर सौंपा ज्ञापन
देहरादून के विकासनगर में मदरसों को सील किये जाने की जिला प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर शहर काजी के नेतृत्व में मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिला प्रशासन पर मुस्लिम लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।