देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन चुनाव को लेकर कहा- जल्द होगी जिला अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा संगठन चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। और जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की तैयारियां भी चल रही हैं। जो पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट दी है उसको केंद्र भेज दिया गया है। और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी।