गाज़ियाबाद: विक्रम मावी हत्याकांड से जुड़े 50 हजार के इनामी अभियुक्त को लोनी पुलिस व STF की टीम ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में STF और लोनी पुलिस ने गुरुवार को 50 हजार रुपए के इनामी राहुल उर्फ रामबाबू को गिरफ्तार किया है। इस केस में 17 आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। खुलासा हुआ है कि विक्रम मावी ने एक हत्यारोपी के माता-पिता व पत्नी को पीटा था। इसी का बदला लेने के लिए विक्रम का मर्डर हुआ।