खरीक: नवगछिया के धर्मचंद भगत बिहार योगा टीम में हुए चयनित
नवगछिया के योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत का चयन फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पिछले राष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिली है। कई खेल पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।