अरवल: बैदराबाद के पास बेहोशी में मिली लड़की, ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में कराया इलाज
Arwal, Arwal | Jun 1, 2025 बेहोशी की हालत में मिली एक लड़की को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर शोरूम गांव की रहने वाली गुड़िया कुमारी हसनपुर गांव में सत्संग से वापस लौट रही थी तभी वह अचानक किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल होकर बेहोश हो गई ग्रामीणों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।