बदायूं: सादुल्लागंज गांव में बेटी का अपहरण करने का विरोध किया तो तीन लोगों ने पिता की गोली मारकर हत्या की
Budaun, Budaun | Jan 16, 2024 बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लागंज के रहने वाले 40 वर्षीय सुधीर पुत्र वीरपाल सोमवार रात अपने घर पर लेटे हुए थे कि तभी रात आठ बजे के लगभग गांव के ही नन्हें उर्फ सोमेंद्र, सत्येंद्र, गजेंद्र उर्फ अत्तू घर में घुस गए। बेटी को उठा कर ले जाने लगे। जब पिता सुधीर ने इसका विरोध किया। नन्हे उर्फ सोमेंद्र ने सुधीर के गोली मार दी और फरार हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हुई।